Hello Friends
आज मैं आपको 15 ऐसे बिजनेस आईडिया बता रहा हूं, जो कहने को तो छोटे है पर यदि आप उनको दिल लगाकर करें तो आप बहुत अच्छे पैसे कमा सकते हों। शायद आपको पता न हो, हमारे देश में एक चाय की दुकान है Coffee Cafe day जिसे CC day के नाम से भी जानते है। जो कि दुनिया की सबसे बड़ी चाय की दुकान है। उसकी जितनी एक दिन की इनकम होती है उनती बड़े बड़े बिजनेस मेन की नहीं होती। कोई भी बिजनेस छोटा बड़ा नहीं होता, मायने रखता है बिजनेस को करने का तरीका।
किसी भी बिजनेस में सीधा पैसा लगाने से अच्छा है छोटे बिजनेस से शुरूआत की जाये।
बिजनेस में जितनी आजादी होती है उतनी ही होती है मेहनत। तो चलिये आईये बताते है कुछ ऐसे बिजनेस जो आप आसानी से कर सकते है-
1. ट्रेवल एजेंसी- जबसे भारत में एक नये मध्यम वर्ग का उदय हुआ है, इस बिजनेस में काफी बढ़त हुई है। इस बिजनेस की खासियत यह है कि इसमें बहुत अधिक लागत की जरूरत नहीं होती है। अगर आप किसी शहर या कस्बे में रहते है तो इसे आप घर से ही चला सकते है।
2. मोबाईल रीचार्ज शाॅप- आजकल भले की आनॅलाईन रीचार्ज का विकल्प आ गया है लेकिन अधिकांश लोग दुकान से ही रीचार्ज कराना पसंद करते है। इसके साथ कई काम आप साथ कर सकते है।
3. नास्ते की दुकान- ये तो सदाबहार बिजनेस है। जिसे आप शहर के किसी भी कोने मे शुरू कर सकते है। इसके लिये ग्राहक भी नहीं तलाशने पड़ेंगे। एक बार अगर आपके ग्राहक आये और बेहतर क्वालिटी देते है तो वो ग्राहक आपके यहां दौड़े चले आयेंगे।
4. ट्यूशन/कोचिंग सेंटर- अगर आप पढ़े लिखे है और आपको पैसे कमाने है तो ट्यूशन एक अच्छा विकल्प है। आप चाहें तो अपने दोस्तों का एक ग्रुप बनाकर इसे संगठित तरीके से शुरू कर सकते है।
5. जूस शाॅप- आजकल हर कोई स्वस्थ्य रहना चाहता है और जूस को सीधे तौर पर स्वास्थ्य से जोड़ कर देखा जाता है। इसको शुरू करने के लिये ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ती।
6. टेलरिंग- हर शहर में अच्छे टैलर की डिमांड हमेशा रहती है। ये बिजनेस लड़कियों के लिये बहुत फायदेमंद हो सकता है।
7. बेकरी शाॅप - बेकरी उत्पादो की मांग बहुत ज्यादा होती है।
8. ब्लाॅगिंग- डिजीटल युग में ब्लाॅगिंग से पैसे कमाये जा रहे है। जिसकी डिमांड बहुत ज्यादा है।
10. वेडिंग कंसल्टेंट- लोगों के पास समय की कमी के कारण इस बिजनेस की डिमांड बहुत बड़ी है।
11. फोटोग्राफी- अगर आपकी रूची फोटोग्राफी में है तो आपका भविष्य आपका इंतेजार कर रहा है। आज कल सोशल मीडिया के कारण इसकी डिमांड बहुत बढ़ गयी है।
12. टिफिन सर्विस - वर्किंग प्रोफेशनल लोगों को टिफिन सर्व कर आप इस बिजनेस से अच्छे पैसे कमा सकते हैै।
13. इवेंट मेनेजमेंट- अगर आपके पास टीम को मैनेज करने की स्किल है तो ये बिजनेस आपके लिये ही है। जिसकी मांग और इनकम बहुत ज्यादा है।
14. आनॅलाईन कोर्स- ये कोचिंग का आनॅलाईन मोड है। जिसकी आज बहुत अधिक डिमांड है। बड़े बड़े शहरों में आनॅलाईन कोर्स का बिजनेस बहुत अधिक फल-फूल रहा है।
15. पुरानी किताबों की दुकान- इस बिजनेस से भी आप अच्छे पैसे कमा सकते है। स्टूडेंट्स को बहुत अधिक मात्रा में इसकी आवश्यकता होती है।
इसके अलावा कई अन्य ऐसे बिजनेस है जो आप कम लागत के कर सकते है। जिनके बारे में मैं अगले आर्टिकल में बताऊंगा। अगर आपको ये बिजनेस आईडिया पंसद आये तो कमेंट जरूर करें इन्हें अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और किसी भी बिजनेस की जानकारी या सपोर्ट के लिये हमसे संपर्क कर सकते है।
Save Paper , Save Trees, Save the World...!








0 Comments: