Sunday, 13 January 2019

जरा सी पहल से दोस्त बनाने के छह तरीके- आपकी जिंदगी बदल जायेगी


जरा सी पहल से दोस्त बनाने के छह तरीके-

1. हर मौके पर दूसरों को अपना परिचय दीजिये। पार्टी में बैठकों में हवाई जहाज में   ऑफिस में हर जगह।

2. यह पक्का कर लें कि सामने वाला आपका नाम ठीक से जान लें।

3. यह पक्का कर लें कि आप सामने वाले के नाम का उच्चारण ठीक से कर सकें।

4. सामने वाले का नाम लिख लें और यह पक्का कर लें कि आपने उसकी स्पेलिंग सही लिखी हो। अगर आप किसी के नाम की गलत स्पेलिंग लिखोगे तो इसके गलत परिणाम मिल सकते है।

5. आप जिन नये दोस्तों से मिले, उनमें से आप जिससे परिचय बढाना चाहते हो उन्हें मैसेज करें या फोन करें। यह बहुत महत्वपूर्ण है। ज्यादातर सफल लोग नये दोस्त बनाने के बाद उन्हें मैसेज करते है या फिर उन्हे फोन कर उनसे बात करते है।




6. और सबसे आखिरी बात, अजनबियों से अच्छी बातें कीजिये। इससे आपको भी अच्छा लगेगा और आपका दिन भी अच्छा जायेगा।

इन छह नियमों पर अमल करना ही लोगों के बारे में अच्छा सोचने का सही तरीका है। एक बात तो तय है, आम आदमी इस तरह से नहीं सोचता है। आम आदमी कभी परिचय देने में पहल नहीं करता। वह इस बात का इंतेजार करता है कि सामने वाला पहल करें।

पहल कीजिये। सफल लोगों की तरह बनिये। लोगों से मिलने की कोशि‍श कीजिये। दब्बू या संकोची मत बनिये। जरा हटकर काम करने से मत घबराईये। यह पता कीजिये की सामने वाला आदमी कौन है और उसे बताईये कि आप कौन है।




 इस आसान परंतु महत्वपूर्ण बात का ध्यान रखिये- कोई भी आदमी पूरी तरह अच्छा या बुरा नहीं होता। पूर्ण पुरूष इस दुनिया मे कोई नहीं है। हम सभी आधे अधूरे होते है।

अगर हम अपने चिंतन को नियंत्रित न करें तो हमें हर आदमी में बुराई दिख सकती है। परंतु अगर हम अपने चिंतन को नियंत्रित कर लेते है तो हम हर आदमी में अच्छाई भी खोज सकते है।

अपने आपसे एक बादा कीजिये। दूसरों को इस बात की अनुमति न दें कि वे आपके चिंतन पर नकारात्मक प्रभाव डालें। 
एक बार आप लोगों के बारे में अच्छा सोचने की आदत डाल लेंगे तो आपकी सफलता तय है। 

चर्चा में बोलने की बागडोर मत थामे रहिये। सुनिये, दोस्त बनाईये और सीखिये।

संक्षेप में, आप इन सिद्धांतो को अमल में लायें-

1. अपने आप को हल्का रखें ताकि लोग आपको आसानी से ऊपर उठा सकें। लोगों के प्रिय बनें। लोकप्रिय बनें। इससे उनका समर्थन भी शामिल होता है और आपके सफल होने में सहयोग भी मिलता है। 

2. दोस्ती बनाने में पहल कीजिये। हर मौके पर सामने वाले को अपना परिचय दीजिये।

3. हर इंसान अलग होता है और हर इंसान की सीमाएं होती है, इस बात को स्वीकार करेें। किसी भी आदमी से पूर्णता की उम्मीद न करे।

4. अच्छे बिचारों को सुनते रहें। किसी आदमी की अच्छाईयों की तारीफ के काबिल गुणो को खोजते रहें, उसकी बुराईयों को ढूंढनें मे अपना समय बर्बाद न करे।

5. चर्चा मेें उदार बनिये। सफल लोगों की तरह बनें। दूसरों को बोलने के लिये प्रोत्साहित कीजिये। दूसरे आदमी को अपने विचार, अपनी उपलब्धियों के बारे में बताने का पूरा मौका दीजिये।


6. हर समय शिष्टाचार निभाईये। इससे लोगों को अच्छा लगता है। इससे आपको भी अच्छा लगेगा।

7. जब भी आप असफल हो, तो अपनी सफलता के लिये दूसरों को दोष मत दीजिये। याद रखें हारने के बाद आप किस तरह से सोचते है इसी बात से तय होता है कि आप कितने समय बाद जीतेंगे।

ये बातें अगर आप अमल करते है तो आपकी निष्चित है आपकी जिंदगी मे सकारात्मक बदलाव आयेंगे। इन्हें अपनाने की कोशिश कीजिये फिर बताईये आपकी जिंदगी मे क्या क्या बदलाव हुये।

इसे भी पढे - सफलता के दस मंत्र

इस जानकारी को दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें । आपकी छोटी सी शेयरिंग किसी की जिंदगी में बड़ा बदलाव कर सकती है।

पूरा पढ़ने के लिये धन्यवाद.... बेबसाईट पर अन्य जानकारियों को भी देखें।



0 Comments: