Friday, 23 November 2018

संविदा शिक्षक तैयारी - भारतीय इतिहास महत्वपूर्ण प्रश्न

Hello Friends

दोस्तों में हूं उपांशु अग्रवाल और स्वागत करता हूं आपका आज के इस ब्लाग मेें..........ब्लाग पर आने के लिये आपका अभिनंदन ...आभार
दोस्तों समय चल रहा है मप्र. में संविदा शिक्षक की तैयारी का । हम भी उसी टाॅपिक पर बात करते है। तो दोस्तों यदि आपने वर्ग का फार्म भरा होगा तो आपको पता हीे होगा की वर्ग का जो पहला पेपर है वो 50 अंक का है। जिसका अंक बार विभाजन इस प्रकार है।
1. सामान्य हिन्दी - 10 अंक
2. सामान्य अंग्रेजी - 8 अंक
3. सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाक्रम - 10 अंक
4. तार्किक और आंकिक योग्यता - 7 अंक
5. पेडागाजी - 15 अंक

यहां जो इसका तीसरा भाग है इसमें बहुत से विषयों को शामिल किया गया है। जिसका विस्तार आपको सिलेबस का अध्ययन करने पर मिल जायेगा। इस खण्ड में इतिहास भी शामिल है जिसका अध्ययन आप इस विडियो से कर सकते है।



मध्य प्रदेश पात्रता परीक्षा वर्ग 1 का विज्ञापन

Click Here for Downlode 

आपने विडियो देख लिया तो  तैयार हो जायें। यहां में आपका इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों पर टेस्ट लेना चाहता हूं। टेस्ट का स्कोर कृप्या कर आप कमेंट में जरूर बताये।

1. मानव द्वारा उपयोग में लाई गई पहली फसल थी
अ चावल
ब जौ
स गेहूं
द ये सभी

2. भारत में मूर्ति पूजा का आरंभ कब से माना जाता है-
अ सिंधू सभ्यता से
ब वैदिक काल से
स मौर्य काल से
द गुप्त काल से

3. महावीर का जन्म कहां हुआ-
अ वैशाली
ब राजगीर
स पाटलिपुत्र
द पावापूरी

4. जैन धर्म के 24 वे तीर्थकर थे
अ पाश्र्वनाथ
ब महावीर
स सिद्धार्थ
द भद्रबाहु

5. प्रथम जैन संगीति कहां आयोजित की गई थी-
अ वल्लभी
ब वैशाली
स पाटलिपुत्र
द पावापुरी

6. कनिष्क का राजवैद्य था
अ  चरक
ब सुश्रुत
स धन्वन्तरि
द जीवक

7. कनिष्क की राजधानी थी
अ अमृतसर
ब उज्जैन
स पाटलिपुत्र
द पुरूषपुर

8. गुप्तकालीन नवरत्न किसके दरवार में थे-
अ समुद्रगुप्त
ब चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
स स्कन्दगुप्त
द ये सभी

9. हर्षवर्द्धन की राजधानी थी-
अ थानेश्वर
ब कन्नौज
स उज्जैन
द पाटलिपुत्र

10. अष्टदिग्गज किसके दरबार में थे-
अ कृष्णदेव राय
ब रामराय
स हरिहर प्रथम
द देवरा द्वितीय


तो दोस्तो जल्दी से हल कीजिये इन प्रश्नों को और अपने उत्तर हमें जरूर भेंजे । इन सब प्रश्नों के उत्तर आपको वीडियो में मिल जायेगे।
आशा करता हू आपका उत्साह पढ़ाई में इसी तरह बना रहेगा।

जय हिंद.....जय भारत



0 Comments: