Wednesday, 3 April 2019

नेशनल रोजगार पंजीयन / सभी छात्र जरूर करें / नौकरी खुद आपके पास आयेगी

नेशनल रोजगार पंजीयन / सभी छात्र जरूर करें / नौकरी खुद आपके पास आयेगी

National Career Service

दोस्तों रोजगार पंजीयन के बारें में तो सभी जानते है। और अधिकांश छात्र रोजगार पंजीयन करवा भी चुके है। यदि आपने अभी तक रोजगार पंजीयन नहीं करवाया है तो आप नीचे गयी इस लिंक के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन करवा सकते है। यह लिंक केवल मध्यप्रदेश के छात्रों के लिये है। यदि अन्य राज्यों के छात्र भी अपना रोजगार पंजीयन करवाना चाहते है तो वे अपने राज्य की रोजगार बेवसाईट पर जाकर अपना पंजीयन करवा सकते है।

यह तो हुई सामान्य जानकारी लेकिन आज यहां आपको एक ऐसी जानकारी दी जा रही है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते है। भारत सरकार ही एक देश स्तर ही बेवसाईट है नेशनल कैरियर सर्विस जिस पर भी आप अपना रोजगार पंजीयन कर सकते है वो भी बिल्कुल फ्री में। रोगजार पंजीयन के साथ साथ कई अन्य तरह के पंजीयन भी बेवसाईट पर किये जा सकते है। यह बेवसाईट आपको देश स्तर के रोजगार उपलब्ध कराती है। जो कि सभी छात्रों के लिये एवं बेरोजगार लोगो के लिये अति महत्वपूर्ण है। इस बेवसाईट की लिंक आपको नीचे दी जा रही है।


यहां आपको दायीं ओर नीचे दिखाये अनुसार विकल्प मिलेंगे जहां आपको न्यू यूजर पर क्लिक करना है। और अपनी प्रोफाईल बनानी है। ध्यान रहें की आपकी सही जानकारी फीड की जाये। 

प्रोफाईल बनाने के बाद आपको ओटीपी से वेरीफाई करना होगा। इसके बाद आप अपनी प्रोफाईल को लाॅगिन कर सकते है । जहां आपके द्वारा दिये गये विकल्प के अनुसार नयी नौकरियों की जानकारी आपको दिखाई देने लगेगी। इसके अतिरिक्त आप सर्च विकल्प पर जाकर भी नौकरियों सर्च कर सकते है। 

सभी छात्र इस पंजीयन को जरूर करें। किसी भी समस्या के लिये कमेंट करें और इस पोस्ट को अपने दोस्तों तक जरूर पंहुचायें

Tuesday, 2 April 2019

10000 मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती जल्दी ही

10000 मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती जल्दी ही
बीएड डी एड धारी छात्राेें के लिये एक बड़ी खुशखबरी है। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा और उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न कराने के बाद अब प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रास्ता भी साफ हो गया है। प्रदेश सरकार जल्द ही इस परीक्षा को करने की तैयारी में है। छात्रों का लंबे समय का इंतेजार अब पूरा होने जा रहा है। इस भर्ती परीक्षा को छात्रों को कई सालों से इंतेजार था। ज्ञात हो कि अंतिम प्राथमिक वर्ग की परीक्षा 2011-12 में आयोजित की गयी थी। अभी शासन की ओर से कोई ठोस आदेश तो सामने नहीं आया है पर शिक्षक भर्ती पोर्टल पर प्राथमिक परीक्षा का उल्लेख किया गया है जिसे आप नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके देख सकते है।


सूत्रों से जानकारी मिली है कि लोक सभा चुनाव की आचार सहिंता खत्म होते ही आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी। लगभग 10000 प्राथमिक शिक्षको की भर्ती की जानी है जो कि सभी छात्रों के लिये इस महाकुंभ का अंतिम अवसर है।

  • पद का नाम-  प्राथमिक शिक्षक (वर्ग 3)
  • परीक्षा का नाम- प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा
  • योग्याता - न्यूनतम 12 वीं और डीएड या बीएड (संभावित) 
  • वेतनमान- 25000 और भत्ता
  • संभावित आवेदन की संख्या- 10 लाख से ज्यादा


अधिक जानकरी आप नीचे पेपर के इस कटिंग में देख सकते है-



सभी छात्र बिना समय नष्ट करें तैयारियों में जुट जायें। परीक्षा संबंधी लेटेस्ट अपडेट आपको मेरी इस बेवसाइट पर मिलता रहेगा । लेटेस्ट अपडेट के लिये रोजाना साईट खोल कर देखें।
बेवसाईट के लिये गूगल पर सर्च करें
www.utoyou.in
हम उत्तम से उत्तम स्टडी मटेरियल आप को फ्री में उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे।

इसे भी पढे
वर्ग 1 और 2 के पदों की संभावित जानकारी

Monday, 1 April 2019

सत्र 2019-20 के लिये अतिथि आवेदन एवं सत्यापन प्रक्रिया

सत्र 2019-20 के लिये अतिथि आवेदन एवं सत्यापन प्रक्रिया


मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचनालय द्वारा आदेश जारी किया गया है जिसमें शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों के लिये नये अतिथि शिक्षकाेें की व्यव्स्था हेतु जानकार प्रेषित की गयी है। नवीन आवेदक जिन्होने अभी तक पोर्टल पर अपना पंजीयन नहीं किया गया है वे अपना पंजीयन कर सकते है तथा पूर्व में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवायें 30 अप्रैल तक है जिसके बाद उन्हें पुनः सत्यापन की आवश्यकता होगी।




नवीन एवं पूर्व पंजीकृत आवेदकों की जानकारी अद्यतन करने की तिथि बड़ा कर 30 अप्रैल कर दी गयी है तथा वर्तमान मे कार्यरत अतिथि शिक्षको की जानकरी अपडेट करने की तिथि 15 मई 2019 तक निर्धारित की गयी है। तथा संकुल प्राचार्य द्वारा सत्यापन 20 मई 2019 तक किया जाना है।




अगर आप स्वयं अपना पंजीयन करना चाहते है तो नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें 
Click Here For New Registration